मोतिहारी: समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम ने राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्षों के साथ की बैठक
राजनैतिक दलों के जिला स्तरीय अध्यक्षों के साथ जिलानिर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर पेड न्यूज, प्री सर्टिफिकेशन,बल्क मैसेज सहित सोशल मीडिया पर प्रचारित किये जाने वाले कन्टेंट के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष उपस्थित थे।