अशोकनगर जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा कलेक्ट्रेट एवं पुलिस का एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने जिले में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है।