दमोह: टिकरी पिपरिया में दलित दूल्हे की रछवाई घोड़े पर निकली, पुलिस सुरक्षा न मिलने पर भीम आर्मी ने संभाला मोर्चा
Damoh, Damoh | Apr 21, 2026 दमोह के ग्राम टिकरी पिपरिया में मंगलवार शाम पहली बार दलित समाज के युवक खिलान अहिरवार की रछवाई घोड़े पर बैठाकर निकाली गई। ग्रामीणों के अनुसार आजादी के 78 वर्षों बाद यह पहला अवसर रहा। ढोल-नगाड़ों के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष दीपराज जाटव कार्यकर्ताओं सहित पहुंचे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा।