डीडवाना: डीडवाना में हजरत इमाम हुसैन की याद में ताजिए का जुलूस निकाला गया, करतबबाजों ने दिखाए करतब
डीडवाना में हजरत इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर शहर के मुख्य मार्गो से ताजिए का जुलूस निकाला गया। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस का जाप्ता मौजूद रहा। ढोल की धुन पर युवाओं ने जमकर ढोल बजाए। अखाड़ा के लोगों ने करतब बाजी दिखाई। शहर के कर्बला में सभी ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया।