*डीडवाना-कुचामन पुलिस का महिला सुरक्षा संकल्प अभियान*
*पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने देशभर से आईं एक हजार से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं से किया संवाद, सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता का दिया संदेश*
▪️ जैन विश्व भारती, लाडनूं में "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के तहत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
▪️ देशभर से आईं एक हजार से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
▪️ पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
▪️ राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा, महिला बीट अधिकारी, वरिष्ठजन संबल योजना, विशाखा गाइडलाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई।
-▪️महिला सुरक्षा को जनभागीदारी से जोड़ते हुए पुलिस एवं समाज के बीच विश्वास एवं समन्वय को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
Didwana, Nagaur | Jul 26, 2026