टिब्बी: टिब्बी पुलिस ने धूमधाम से मनाई होली, डीजे की धुन पर जवानों ने जमकर थिरका
टिब्बी क्षेत्र में होली और धूलंडी का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी बखूबी निभाने के बाद, शुक्रवार को टिब्बी थाने के पुलिस जवानों ने जमकर धूलंडी का आनंद लिया।ड्यूटी से समय निकालकर थाने के जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।