धौलपुर: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, मरीज की मौत के बाद परिजनों ने फीमेल डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए
जिला अस्पताल की इमरजेंसी बुधवार सुबह उस समय हंगामे का केंद्र बन गई, जब गंभीर अवस्था में लाए गए एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि इमरजेंसी में तैनात महिला चिकित्सक को कई बार बुलाने के बावजूद वह समय पर मरीज को देखने नहीं पहुंचीं, जिसके चलते उपचार में देरी हुई और मरीज की जान चल