अंबिकापुर: जिले के ग्राम केपी में 18 साल की नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 18 साल की नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहले पति को घर बुलाया, तबीयत खराब होने की बात कही, उसे गले लगाया और अचानक खुद को कमरे में बंद कर लिया। दरवाजा नहीं खोलने पर परिजन छप्पड़ तोड़कर अंदर गए।