कर्वी: मानिकपुर के गढ़चपा बड़ाहार में पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने पर लाठी लगने से व्यक्ति हुआ घायल
मानिकपुर के गढ़चपा बड़ाहार में रविवार की रात्रि 8 बजे पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में बीच बचाव करने पर लाठी लगने से व्यक्ति इंद्र कुमार पुत्र छोटेलाल घायल हो गया। इंद्र कुमार के साले प्रमोद और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था जिसमें बीच बचाव करने पर प्रमोद की लाठी इंद्र कुमार को लग गई। वहीं परिजनों ने सोमवार की दोपहर 12 बजे घटना की जानकारी दी है।