पीलीभीत: पीलीभीत नगर पालिका ने बुलडोजर से ढहाया ईओ का आवास, बीते दिनों सपा के कब्जे से खाली कराया गया था भवन
पीलीभीत में नगर पालिका परिषद की टीम ने अधिशासी अधिकारी ईओ आवास पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।यही भवन कुछ समय पहले तक कथित तौर पर सपा के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।वहां से कुछ समय पहले प्रशासन ने कब्जा हटवाया था।अचानक हुई कार्रवाई से राजनीति के गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई।