बोध गया: बोधगया में पर्यटकों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं, नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप
Bodh Gaya, Gaya | Apr 14, 2026 विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बोधगया में भीषण गर्मी के बीच पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां हर दिन विभिन्न देशों से विदेशी पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में उनके लिए पर्याप्त पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है।