मेरठ: मेरठ में जलभराव से आक्रोशित भाजपा नेता, डीएम-नगर आयुक्त को मौके पर ले गए, कहा- कार्यालय में बैठकर नहीं सुलझेगी समस्या
Meerut, Meerut | Jul 23, 2025 मेरठ में बारिश के बाद जलभराव की समस्या को लेकर राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने डीएम डॉ वीके सिंह और नगर आयुक्त सौरभ सिंह गंगवार को मौके पर ले जाकर स्थिति का जायजा लिया। वाजपेई ने कहा कि कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता।