मेरठ: औघड़नाथ के दरबार में भक्तों का दंडवत प्रणाम, मेरठ के मंदिरों में शिवरात्रि का जलाभिषेक, श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Meerut, Meerut | Jul 23, 2025 मेरठ में सावन शिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो चुका है। शहर के शिवालयों में सुबह 4 बजे से भक्तों की आवक शुरू हो गई। महिलाएं हाथों में दूध, गंगाजल का लोटा लेकर बाबा को अर्पित करने पहुंच रही हैं। 200 किमी दूर गंगा की गोद से कांवड़ लेकर आए कांवड़िए यात्रा के अंतिम पड़ाव पर पहुंचकर बाबा से मिलने को आतुर दिखे।