मेरठ: मेरठ में दस स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल, जिले में हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा
Meerut, Meerut | Jul 23, 2025 मेरठ में दस स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल मिलने से हड़कम मच गया । मंगलवार को शहर के 10 प्रतिष्ठित स्कूलों और शैक्षिक संस्थानों की आधिकारिक मेल आईडी पर ये मेल भेजा गया । मेल में आतंकी हमले की धमकी दी गई और ई-मेल से स्कूल प्रबंधन सकते में आ गया । मेरठ स्कॉल सहोदय कॉम्प्लेक्स की ओर से पुलिस प्रशासन को इस मामले से अवगत करा दिया गया है ।