खातेगांव: नेमावर अमावस्या महापर्व पर श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई
मंगलवार सुबह 9:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मालवा अंचल का महापर्व अमावस्या पर नेमावर के नर्मदा तट पहुंचकर हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार में सुख समृद्धि की मंगल कामना की नेमावर एक तीर्थ स्थल है यहां मां नर्मदा का नाभिकुंड है इस कारण इसका ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी है