नशे की हालत किस कदर शहर में बिगड़ गए हैं, इसका जीता जागता उदाहरण मंगलवार शाम 6 बजे के लगभग हॉस्पिटल रोड पर देखने को मिला। यहां एक किन्नर बने बहरूपिया और एक युवक के बीच जमकर हाथापाई हुई। हालत इतने बिगड़े कि वह एक दूसरे को पटक पटक कर मारपीट कर रहे थे। एक युवक लहूलुहान भी हुआ। इसका मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।