कांके: पहाड़ी मंदिर के प्रांगण में लोगों द्वारा बैठक कर सावन की हर सोमवारी में भव्य संध्या महाआरती करने का लिया गया निर्णय
Kanke, Ranchi | Jul 15, 2024 पहाड़ी मंदिर के प्रांगण में बैठक कर सावन की हर सोमवारी में भव्य संध्या महाआरती करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर साल के भांति इस साल भी संध्या महाआरती के बाद खीर महाभोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि शहर के तमाम भक्तों को इस भव्य संध्या महाआरती में आमंत्रित किया जाएगा।