कांके: रांची के मोरहाबादी मैदान में आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मी आज करेंगे राजभवन का घेराव
Kanke, Ranchi | Jul 15, 2024 रांची के मोरहाबादी मैदान में आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मी आज राजभवन का घेराव करेंगे। बता दें कि सहायक पुलिसकर्मी अपनी स्थाईकरण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं। सहायक पुलिसकर्मी के द्वारा राज भवन घेराव किए जाने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और जगह जगह बैरिकेटिंग की गई है।