कांके: रांची स्थित स्वामी विवेकानंद सरोवर के तट पर भव्य गंगा आरती का हुआ आयोजन, सैकड़ों भक्त हुए शामिल
Kanke, Ranchi | Jul 15, 2024 रांची स्थित स्वामी विवेकानंद सरोवर के तट पर बीते देर शाम भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। भव्य गंगा आरती में सैकड़ों भक्त शामिल हुए। इस दौरान गंगा यात्री पियूष पाठक के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। वहीं इस अवसर पर सभी भक्तो ने झारखंड की सभी नदी, तालाबों, डैमो, सरोवरों, जलाशयों को स्वच्छ और सुंदर रखने का संकल्प लिया।