भिवानी: बहल में आयोजित रैली में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
बहल पहुंचे में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के समय की कई बीमारियां हमने काटी है। कांग्रेस के समय में चपरासी, क्लर्क, सुपरवाईजर, एचसीएच की नौकरियां पैसे देकर मिलती थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पढ़े लिखे युवाओं को योग्यता के आधार नौकरियां दी। हरियाणा में ऐसा पहली बार हुआ गरीब परिवार के बच्चों नोकरी दी।