बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Bisauli, Budaun | Jul 25, 2026 फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की तहरीर पर थाना फैजगंज बेहटा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।