हुज़ूर: भोपाल में झुग्गी बस्ती भदभदा पर बुलडोजर चलाए जाने के खिलाफ कांग्रेस नेता पिसी शर्मा ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की।
Huzur, Bhopal | Feb 24, 2024 भोपाल में झुग्गी बस्ती भदभदा पर बुलडोजर चलाए जाने के खिलाफ कांग्रेस नेता पिसी शर्मा ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की। उन्होंने बताया कि आयोग ने संज्ञान लेकर तुरंत नोटिस देने की बात कही है। पिसी शर्मा ने कहा, '10वीं-12वीं की परीक्षा चल रही है। इस बीच घरों पर बुलडोजर चला दिया। लोगों की कनपटी पर बंदूक रखकर घर खाली करने के लिए सहमति ली जा रही है।