हुज़ूर: साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल ने मुख्यमंत्री का OSD बताकर ठगी करने वाले दो जालसाजो को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Feb 23, 2024 साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल ने मुख्यमंत्री का OSD बताकर ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अब तक करीब 6 लोगों से 20 लाख की ठगी कर चुके हैं। आरोपी सरकारी कर्मचारियों का डाटा हासिल कर उन्हें संपर्क करते थे। दोनों युवक स्वयं को मुख्यमंत्री के निजी स्टॉफ का बताकर ट्रांसफर कराने और रुकवाने का झांसा दिया करते थे।