हुज़ूर: भोपाल में भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का बयान
Huzur, Bhopal | Feb 23, 2024 भोपाल में भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने बयान देते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि जिस दिन से जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस की कमान कमलनाथ जी को हटा कर दी गई तब से ही कमलनाथ जी और उनके समर्थक बड़ी संख्या में नाराज है उस नाराजगी के बीच अभी तमाम तरह की अटकलें भी सामने आई है| ऐसा लग रहा है शायद जितू पटवारी को कमलनाथ जी का कांग्रेस में रहना रास नहीं आ रहा है|