हुज़ूर: सरकारी कर्मचारियों से ठगी करने वाले 2 जालसाजों को भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है ।
Huzur, Bhopal | Feb 24, 2024 सरकारी कर्मचारियों से ठगी करने वाले 2 जालसाजों को भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों खुद को मुख्यमंत्री का OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बताकर ट्रांसफर रुकवाने के लिए रुपए ऐंठते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब ठगी का शिकार एक कर्मचारी ने भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत की।