शिवपुरी नगर: संवेदनहीनता ने ली जान: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में मासूम की मौत, पिता भटकते रहे और ब्लड बैंक खाली रहे
शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती 13 महीने की बच्ची की कथित तौर पर समय पर खून नहीं मिलने के कारण मौत हो गई। बच्ची के पिता ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बारा जिले के कस्बाथाना निवासी बबलू जाटव अपनी 13 महीने की बेटी नेहा जाटव को चार दिन पहले इलाज के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। नेहा यहां भर्ती थी।