हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी लापता हुई
घर से शौच जाने की बात कहकर निकली किशोरी लापता हो गई है। चार दिन बाद पिता ने अज्ञात के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 6 जून की है। एक गांव निवासी पिता ने बताया कि वह मजदूरी करने गया था। घर पर पत्नी और पुत्री थी। शाम करीब 4 बजे पुत्री ने मां से शौच जाने की बात कही और घर से निकल गई। शाम को जब घर आया तब पुत्री के घर से गायब होने की जान