सिकंदरा: राजपुर में 2026 विधानसभा निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण को लेकर खुली बैठक आयोजित, सत्यापन पर हुई विस्तृत कार्रवाई
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर तथा एसडीएम सिकंदरा के मार्गदर्शन में मंगलवार को राजपुर कस्बे के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ संख्या 343 व 345 पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत खुली बैठक हुई।नगर पंचायत की ईओ नीति त्रिपाठी और लेखपाल रवींद्र शुक्ला की मौजूदगी में घर-घर सर्वे के आधार पर तैयार मतदाता सूचियों का डिजिटल सत्यापन किया गया।