भरथना: यादव नगर में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के जेवरात व नगदी की चोरी की
कस्बा यादव नगर में नंदकिशोर पुत्र रामस्वरूप के घर में बीती रात्रि चोरों ने चोरी कर ली। पीड़ित परिवार सहित भुलईपुर गांव गए हुए थे जबकि उसकी भाभी बच्चे के साथ बगल वाले कमरे में सोई हुई थी। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवरात व नगदी चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।