भरथना: बिरारी आश्रम के सामने NH-19 पर सरसों भूसा लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी
ग्राम हरचंदी चकरनगर निवासी अनुरुद्ध सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सरसों का भूसा लादकर इटावा की ओर जा रहे थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे तहसील भरथना क्षेत्र के बिरारी आश्रम के सामने NH-19 पर पहुंचे तभी ट्रक चालक ने ओवरटेक किया जिससे भूसा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। करीब 1 घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।