भरथना: अहेरीपुर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निकाली मतदाता जागरूकता रैली
शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शत प्रतिशत मतदान हेतु अहेरीपुर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओ ने मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से निकाली गयी। जो अहेरीपुर कस्बा में भ्रमण कर विद्यालय परिसर पहुंची।इस दौरान छात्र-छात्राओ ने वोट देने की अपील की, ताख्तियां लेकर चल रहे थे।