दरभा: दरभा के 'इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर' में कोण्डागांव की टीम ने सीखे आजीविका के गुर
Darbha, Bastar | Mar 14, 2026 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के अंतर्गत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत कोण्डागांव की एक टीम द्वारा बस्तर जिले का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। गत 13 मार्च 2026 से शुरू हुए इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक में संचालित इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर की सफल कार्यप्रणाली को समझना।