एक्सपोजर विजिट : किशनगंज स्थित टी फैक्ट्री में महानंदा लीफ चायपत्ती उत्पादन प्रक्रिया को जानने, कटिहार जीविका डीपीएम श्री इंद्र शेखर इंदु के नेतृत्व में वहां के डीपीसीयू से आए वरीय प्रबंधकों, युवा पेशेवर ने टी फैक्ट्री का भ्रमण किया। महानंदा लीफ चायपत्ती उत्पादन प्रक्रिया के सभी चरणों को जाना। साथ ही डीपीसीयू किशनगंज का भ्रमण किया।
किशनगंज में जीविका की चल रही कार्य गतिविधियों का सूक्ष्मता से अध्ययन किया। अपना अनुभव किशनगंज जीविका टीम के सदस्यों के साथ साझा किए। डीपीएम जीविका श्रीमती अनुराधा चंद्रा के नेतृत्व में प्रबंधकगण किशनगंज ने कार्य गतिविधियों से सबको अवगत करवाया..