मुगलसराय: नई कैलाशपुरी-महमूदपुर मार्ग पर खुले सीवर में फंसा स्कूल वाहन, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मुगलसराय के नई कैलाशपुरी-महमूदपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 03 बजे को एक स्कूल वाहन का अगला पहिया खुले सीवर में फंस गया। वाहन में स्कूली बच्चे सवार थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिछले दो माह से सीवर का ढक्कन खुला पड़ा है और कई शिकायतों के बावजूद नगर पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की।