अटरू: अटरू में कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति और सत्संग का दिया संदेश
Atru, Baran | Jun 8, 2026 अटरू में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्ति और सत्संग का दिया संदेश अटरूकस्बे के ढोक तलाई हनुमान मंदिर खेल मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पंडित रवि गौतम ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्तों पर उनकी कृपा तथा धर्म और भक्ति के महत्व का विस्तार से वर्णन किया।