मुगलसराय: कटारिया तिराहा बरगद के पेड़ के पास अलीनगर में सड़क हादसा, ट्रक-ट्रेलर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार
कटारिया तिराहा बरगद पेड़ के पास अलीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कुंडलिया गांव निवासी भोला नाथ मौर्य 65 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, सोमवार दोपहर 12 बजे थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।