चायल: अवाना आलमपुर में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, आरोग्यम पॉली क्लीनिक सील, दो अस्पतालों को तीन दिन का नोटिस
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार के निर्देश पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे कनैली सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने टीम के साथ अवाना आलमपुर स्थित आरोग्यम पॉली क्लीनिक पर छापेमारी की। जांच में पंजीकरण व अन्य आवश्यक अभिलेख नहीं मिलने पर मरीजों को डिस्चार्ज कराने के बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया।