मेरठ के समर गार्डन में रहस्यमयी धमाके से दहशत, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी #viralvideo #uppolice #News #reporting/ #awareness
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र स्थित समर गार्डन में कूड़े के ढेर में हुए अचानक धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के कई मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।