फर्रुखाबाद: मसेनी चौराहा पर सड़क हादसे में युवक घायल, जिला अस्पताल लोहिया में किया गया भर्ती
कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी युवक एक कार्यक्रम में शामिल होकर शहर आया था।वह जब मसेनी चौराहा पर पहुंचा तभी एक अन्य वाहन से टक्कर हो जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में साथियों ने उसे जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया।EMO डॉ ने रविवार दोपहर 2 बजे बताया कि भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।