बड़नगर: पलवा में प्लॉट विवाद में खूनी संघर्ष: बड़े पापा के परिवार ने लाठी-सब्बल से किया जानलेवा हमला, भाई-बहन के सिर फूटे, एक ही
इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पलवा में पुश्तैनी प्लॉट को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फरियादी आशुतोष डोडिया ने बताया कि उनकी माताजी के नाम दर्ज पुश्तैनी प्लॉट पर पिछले दो-तीन दिनों से साफ-सफाई कर खंभे लगाए जा रहे थे। उनके बड़े पापा नारायण व उनके बेटे दिनेश, महेश, यशवंत और अंकित सहित परिवार की कुछ महिलाएं प्लॉट पर पहुंची