गिरिडीह: सलैया स्टेशन रोड निर्माण पर DRM ने लिया संज्ञान, जल्द पहल का दिया भरोसा
सलैया संघर्ष मोर्चा की एक बैठक रविवार को 10 बजे सलैया स्टेशन परिसर में हुई। बताया गया कि धनबाद डी आर एम ने सलैया स्टेशन के जर्जर रोड के सवाल पर संज्ञान लिया है। इन्होंने कहा कि,राज्य सरकार जब नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देगी तो सड़क निर्माण का काम लग जाएगा। बताया गया कि लगातार सलैया स्टेशन सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर मोर्चा ने आवाज उठाई है।