फरसगांव: जनपद सदस्य विक्की दास का निधन, रायपुर में इलाज के दौरान उन्होंने तोड़ा दम
फरसगांव ब्लाक के बोरगांव क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं कांग्रेस के युवा नेता विश्वजीत दास उर्फ विक्की दास का शनिवार सुबह रायपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और रायपुर में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।