मंडी: डीसी मंडी ने अधिकारियों के साथ देखा बजट का सीधा प्रसारण, जिलावासियों ने भी डिजिटल माध्यमों से देखा लाइव प्रसारण
Mandi, Mandi | Feb 17, 2024 उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिले के सभी विभाग के प्रमुखों के साथ मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए जा रहे बजट का सीधा प्रसारण देखा। इसके लिए डीसी कार्यालय के वीसी कक्ष में विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन समेत सभी अधिकारियों ने सीएम के जन कल्याण और विकास के विजन को मूर्तरूप देने की प्रतिबद्धता दोहराई।