मंडी: 11KV समखेतर फीडर की आवश्यक मरम्मत के चलते कल जिले के विभिन्न स्थानों पर बिजली आपूर्ति रहेगी बंद- सहायक अभियंता नरेश
Mandi, Mandi | Feb 17, 2024 11 केवी समखेतर फीडर की 18 फरवरी को आवश्यक मरम्मत की जाएगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल मंडी नरेश ठाकुर ने देते हुए बताया कि मरम्मत के दृष्टिगत कल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मोती बाजार, नेशनल स्ट्रीट, समखेतर, तुंगल कॉलोनी, टाउन हॉल, कोषागार कार्यालय, गोल पौड़ी, बालकरूपी, खत्री सभा व उसके साथ लगते क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।