मंडी: शनिवार को मंडी में प्राइवेट कार में सवारियां ढोना चालक को पड़ा मंहगा, मंडी पुलिस ने चालक पर ₹10 हजार का लगाया जुर्माना
Mandi, Mandi | Feb 17, 2024 देवभूमि टैक्सी आपरेटर यूनियन पड्डल मंडी ने शनिवार को बस स्टैंड के समीप एक प्राइवेट कार को बतौर टैक्सी उपयोग में लाए जाने को लेकर पकड़ कर मंडी पुलिस के हवाले किया है। यूनियन द्वारा बस स्टैंड मंडी के समीप एक प्राइवेट कार नंबर पीबी- 29-एई-6533 को मंडी से चंडीगढ़ बतौर टैक्सी उपयोग कर सवारियां भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा इस कार का चालान ₹ 10 हजार किया है।