मंडी: मंडी शिवरात्रि में आने वाले देवी-देवताओं की सुविधाओं में किया जाएगा इजाफा: एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार
Mandi, Mandi | Feb 17, 2024 मंडी शिवरात्रि मेले में आने वाले देवी-देवताओं और उनके साथ आने वाले देवलुओं की सुविधाओं के बारे में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित बनाने के लिए एडीएम डॉ मदन कुमार की अध्यक्षता सर्व देवता कमेटी के सदस्यों और मेला आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। एडीएम ने कहा कि मंडी का शिवरात्रि मेला देवताओं को समर्पित मेला है।