Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka
No video available

छात्रों ने डीईओ को ज्ञापन देते हुए कहा- जब गुना में फीस माफी का आदेश तो अशोकनगर में क्यों वसूली जा रही गैर जरूरी फीस।

MORE NEWS

Ashoknagar 🏛️
#fb #ashoknagar

Ashoknagar 🏛️ #fb #ashoknagar

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 19, 2026

अशोकनगर जिले में  "Do-It-Yourself (DIY)"कार्यशालाओं का आयोजन 
--
संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के आदेशानुसार जिले में "Do-It-Yourself (DIY)" कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थानीय एवं अनुपयोगी सामग्री के उपयोग से आकर्षक, कम लागत वाली एवं बाल-अनुकूल शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) तैयार करने हेतु प्रशिक्षित करना है, जिससे प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाया जा सके।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती चंद्रसेना भिड़े के मार्गदर्शन में 17 जुलाई को अशोकनगर शहरी परियोजना के सेक्टर क्रमांक-03 में सुपरवाइजर प्रियंका पवार द्वारा DIY कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। वहीं  18 जुलाई 2026 को अशोकनगर ग्रामीण परियोजना के नारायणपुर सेक्टर में सुपरवाइजर विमलेश रघुवंशी द्वारा कार्यशाला आयोजित कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थानीय संसाधनों से विविध शिक्षण-अधिगम सामग्री तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशालाओं के दौरान प्रतिभागियों ने स्वयं विभिन्न शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) तैयार की तथा उनके उपयोग का प्रदर्शन भी किया। प्रशिक्षण में खेल-आधारित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु नवाचारी शिक्षण सामग्री के उपयोग पर विशेष बल दिया गया।

जिले में आयोजित इन DIY गतिविधि कार्यशालाओं में रॉकेट लर्निंग संस्था के जिला समन्वयक श्री विपिन रघुवंशी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके द्वारा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण सामग्री निर्माण एवं उसके प्रभावी उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती चंद्रसेना भिड़े ने बताया कि निर्धारित कैलेंडर के अनुसार जिले की शेष परियोजनाओं में आगामी तिथियों पर भी DIY कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल शिक्षा के लिए नवाचारी एवं बाल-केंद्रित शिक्षण सामग्री तैयार करने में दक्ष हो सकें।
#ashoknagar

अशोकनगर जिले में "Do-It-Yourself (DIY)"कार्यशालाओं का आयोजन -- संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के आदेशानुसार जिले में "Do-It-Yourself (DIY)" कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थानीय एवं अनुपयोगी सामग्री के उपयोग से आकर्षक, कम लागत वाली एवं बाल-अनुकूल शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) तैयार करने हेतु प्रशिक्षित करना है, जिससे प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाया जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती चंद्रसेना भिड़े के मार्गदर्शन में 17 जुलाई को अशोकनगर शहरी परियोजना के सेक्टर क्रमांक-03 में सुपरवाइजर प्रियंका पवार द्वारा DIY कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। वहीं 18 जुलाई 2026 को अशोकनगर ग्रामीण परियोजना के नारायणपुर सेक्टर में सुपरवाइजर विमलेश रघुवंशी द्वारा कार्यशाला आयोजित कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थानीय संसाधनों से विविध शिक्षण-अधिगम सामग्री तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशालाओं के दौरान प्रतिभागियों ने स्वयं विभिन्न शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) तैयार की तथा उनके उपयोग का प्रदर्शन भी किया। प्रशिक्षण में खेल-आधारित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु नवाचारी शिक्षण सामग्री के उपयोग पर विशेष बल दिया गया। जिले में आयोजित इन DIY गतिविधि कार्यशालाओं में रॉकेट लर्निंग संस्था के जिला समन्वयक श्री विपिन रघुवंशी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके द्वारा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण सामग्री निर्माण एवं उसके प्रभावी उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती चंद्रसेना भिड़े ने बताया कि निर्धारित कैलेंडर के अनुसार जिले की शेष परियोजनाओं में आगामी तिथियों पर भी DIY कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल शिक्षा के लिए नवाचारी एवं बाल-केंद्रित शिक्षण सामग्री तैयार करने में दक्ष हो सकें। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

ये सफर और ये गाना #vairal

ये सफर और ये गाना #vairal

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 19, 2026

केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने ग्राम पारकना में विकास कार्यो का किया लोकार्पण एवं शिलान्‍यास 
--
केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने विकासखण्‍ड मुंगावली के ग्राम परकाना में लगभग 51 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।  
 इस अवसर पर केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि  विकास कार्यों में परकाना की कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने वाली 9 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएँ भी शामिल हैं। यह विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने का संकल्प है। हमारे मुंगावली का प्रत्येक गाँव विकास की नई ऊँचाइयों को छुए और जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए, इसी उद्देश्य के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।
 कार्यक्रम में मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,चंदेरी विधायक श्री जगन्‍नाथ सिंह रघुवंशी,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी,कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#ashoknagar

केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने ग्राम पारकना में विकास कार्यो का किया लोकार्पण एवं शिलान्‍यास -- केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने विकासखण्‍ड मुंगावली के ग्राम परकाना में लगभग 51 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि विकास कार्यों में परकाना की कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने वाली 9 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएँ भी शामिल हैं। यह विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने का संकल्प है। हमारे मुंगावली का प्रत्येक गाँव विकास की नई ऊँचाइयों को छुए और जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए, इसी उद्देश्य के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,चंदेरी विधायक श्री जगन्‍नाथ सिंह रघुवंशी,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी,कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने विद्युत उपकेन्‍द्र पाठखेडा एवं मढ़ी महिदपुर का किया लोकार्पण
--
केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने शनिवार को भ्रमण के दौरान चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाठखेडा में 2.38 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तथा  01 करोड़ 96 लाख रूपये की लागत से निर्मित नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया। 
 केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंदेरी के प्रत्येक घर तक विकास की रोशनी पहुँचे, इसी संकल्प के साथ आज ग्राम पाठखेडा एवं मढ़ी महिदपुर में विद्युत उपकेन्‍द्रों को लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों सौगात प्रदान की गई है। उन्‍होंने कहा कि उपकेन्‍द्र पाठखेड़ा सहित क्षेत्र के 7 गाँवों के लगभग 11,000 नागरिकों को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर वोल्टेज के साथ बिजली मिलेगी और रबी सीजन में किसानों को होने वाली कम वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से भी निजात मिलेगी। उपकेन्‍द्र महिदपुर सहित 5 गाँवों के लगभग 4000 नागरिकों को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और स्थिर विद्युत आपूर्ति मिलेगी। वर्षों से कम वोल्टेज और बिजली बाधित होने की समस्या से जूझ रहे किसानों, परिवारों और स्थानीय नागरिकों को इससे बड़ी राहत मिलेगी
 इस अवसर पर चंदेरी विधायक श्री जगन्‍नाथ सिंह रघुवंशी,मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी,कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#ashoknagar

केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने विद्युत उपकेन्‍द्र पाठखेडा एवं मढ़ी महिदपुर का किया लोकार्पण -- केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने शनिवार को भ्रमण के दौरान चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाठखेडा में 2.38 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तथा 01 करोड़ 96 लाख रूपये की लागत से निर्मित नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया। केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंदेरी के प्रत्येक घर तक विकास की रोशनी पहुँचे, इसी संकल्प के साथ आज ग्राम पाठखेडा एवं मढ़ी महिदपुर में विद्युत उपकेन्‍द्रों को लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों सौगात प्रदान की गई है। उन्‍होंने कहा कि उपकेन्‍द्र पाठखेड़ा सहित क्षेत्र के 7 गाँवों के लगभग 11,000 नागरिकों को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर वोल्टेज के साथ बिजली मिलेगी और रबी सीजन में किसानों को होने वाली कम वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से भी निजात मिलेगी। उपकेन्‍द्र महिदपुर सहित 5 गाँवों के लगभग 4000 नागरिकों को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और स्थिर विद्युत आपूर्ति मिलेगी। वर्षों से कम वोल्टेज और बिजली बाधित होने की समस्या से जूझ रहे किसानों, परिवारों और स्थानीय नागरिकों को इससे बड़ी राहत मिलेगी इस अवसर पर चंदेरी विधायक श्री जगन्‍नाथ सिंह रघुवंशी,मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी,कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण उपस्थित रहे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

छात्रों ने डीईओ को ज्ञापन देते हुए कहा- जब गुना में फीस माफी का आदेश तो अशोकनगर में क्यों वसूली जा रही गैर जरूरी फीस। - Ashoknagar News