भोरे: कवलरही में शादी समारोह में नर्तकी के साथ शराब की बोतल लेकर ठुमके लगाना पूर्व BDC प्रतिनिधि को पड़ा महंगा, हुए गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के कवलरही गांव में शादी समारोह में पूर्व बीडीसी प्रतिनिधि को उस समय महंगा पड़ गया,जब स्टेज पर नर्तकी के साथ खुलेआम शराब की बोतल लेकर डांस कर रहे थे। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने तुरंत गिरफ्तारी करने के आदेश थानाध्यक्ष को दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर अवधेश सिंह को को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस छानबीन भी कर रही है।