भोरे: भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर मजिरवा कला के पास पुलिस ने एक कार से विदेशी शराब किया जब्त, हरियाणा के दो तस्कर को किया गिरफ्तार
फुलवरिया थाने की पुलिस ने भोरे मिरगंज मुख्य पथ पर मजिरवा कला के समीप शुक्रवार को कार्रवाई कर एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की मात्रा 711 पीस बताई गई है। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर हरियाणा के सोनीपत जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी संदीप कुमार और रवि है।