भोरे: भोरे में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यालय का हुआ शुभारंभ, विधान पार्षद ने फीता काटकर किया उद्घाटन
भोरे प्रखंड क्षेत्र के भोरे में भाजपा ने विधानसभा स्तरीय अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। जिसका उद्घाटन गुरुवार को विधान पार्षद गप्पू सिंह ने फिता काटकर किया। इस कार्यालय के खुलने से भोरे विधानसभा अंतर्गत भोरे, कटेया और विजयीपुर क्षेत्र के लिए लोकसभा चुनाव में एक जगह बैठकर काम किया जा सकेगा। इस दौरान गप्पू सिंह ने कहा कि मोदी जी के काम से जनता काफी संतुष्ट है।